इंदौर। जयरामपुर कॉलोनी मेन रोड स्थित प्राचीन हनुमान-शिव मंदिर को हटाने के विरोध में मंदिर के भक्त मंडल ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। भक्त मंडल ने मंदिर को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए जाने का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।भक्त मंडल के अनुसार, जयरामपुर कॉलोनी में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के समीप निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट के लिए रैंप बनाए जाने की योजना को लेकर मंदिर के भक्तों पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। भक्त मंडल का कहना है कि इससे प्राचीन मंदिर प्रभावित हो सकता है।भक्त मंडल ने आरोप लगाया कि सोसायटी से जुड़े प्रकाश लालवानी द्वारा मंदिर के संबंध में रैंप निर्माण के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में सांसद शंकर लालवानी और प्रकाश लालवानी द्वारा दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।भक्त मंडल के राजेश साधवानी ने बताया कि मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसे नुकसान से बचाने के लिए जनसुनवाई में प्रशासन के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई है। भक्त मंडल ने प्रशासन से मामले की जांच कर मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंचे पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर आरोपों को लेकर दतिया में सियासी बयानबाजी