नागौद, सतना । सतना जिले के नागौद में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों से कुल 247 किलोग्राम गांजा बरामद की,जिसकी कीमत 24.73 लाख रुपये है। नागौद पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम डुड़हा में 32 किलोग्राम गांजा के साथ संतकुमार पाल को और सुरजदीन दाहिया के घर से 215 किलो ग्राम गांजा एक बोलेरो नंबर (MP19 CA 1061) के साथ जब्त किया है।उक्त कार्यवाही में सुरजदीन दाहिया, राममिलन पाल और एक अपचारी बालक गिरफ्तार हुए है जिसे नागौद पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी देहात प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि शनिवार दोपहर आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साइबर फ्रॉड में म्यूल खाते का इस्तेमाल, दो आरोपी गिरफ्तार उमरी गौशाला क्रमांक 01 में भूख प्यास से गायों के मौत का सिलसिला जारी! SDM ने निरस्त किया अनुबंध
You must be logged in to post a comment.