CretaBet, Pablo247 और Lotus265 से जुड़ी आईडी बनाकर करते थे गतिविधियां, 8 मोबाइल और 8 ATM कार्ड जब्त इंदौर। शहर सहित देशभर में ऑनलाइन सट्टा और अवैध गेमिंग गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा एक्सचेंज की आईडी तैयार कर उपलब्ध कराते थे और ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों का संचालन करते थे। इन गतिविधियों से प्राप्त रकम को कथित तौर पर विभिन्न म्यूल बैंक खातों में प्राप्त किया जाता था। पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच टीम ने सूचना के आधार पर कुलदीप धनावत (19), निवासी ग्राम खंडेरिया, गुलाना, जिला शाजापुर और महावीर हर्षवाल (23), निवासी शांति निकेतन रोड, क्रिस्टल मॉल के सामने, बड़नगर को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में CretaBet, Pablo247 एवं Lotus265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज/प्लेटफॉर्म से संबंधित गतिविधियों की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 8 ATM कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ Public Gambling Act, 1976 की धारा 4(a), दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 112(1) और IT Act, 2000 की धारा 66 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच द्वारा जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में ऑनलाइन गेमिंग आईडी, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही म्यूल बैंक खातों और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शंकराचार्य ने सनातन, युवाओं और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल एक के सस्पेंड होने के बाद ‘लूलाल लंगड़ा स्कीम’ का खौफ! रॉन्ग साइड विवाद में युवक की टांग पर चाकू से वार, मौत