पांच में से चार प्रश्नों का हूबहू सही उत्तर देने पर ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार की घोषणापण्डोखर धाम (दतिया)। पर्चा लिखकर भविष्य बताने का दावा करने वालों को पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर एवं त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज ने खुली चुनौती दी है। उन्होंने चुनौती स्वीकार कर पांच में से कम से कम चार प्रश्नों के हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर देने वाले प्रतिभागी को ₹1 करोड़ 41 लाख पुरस्कार देने की घोषणा की है। पण्डोखर धाम के व्यवस्थापक सचिन मिश्रा ने बताया कि यह घोषणा सत्संग के दौरान श्री गुरुशरण जी महाराज ने की। प्रस्तावित प्रतियोगिता 20 से 28 अप्रैल 2027 तक पण्डोखर धाम में आयोजित होने वाले 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ के दौरान आयोजित की जाएगी।घोषणा के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के सामने पांच प्रश्न रखे जाएंगे। यदि कोई प्रतिभागी इन प्रश्नों में से चार के भी हूबहू सही उत्तर पहले से लिखकर बता देता है, तो उसे ₹1 करोड़ 41 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।श्री गुरुशरण जी महाराज ने वर्तमान परिवेश में अश्वमेध यज्ञ के आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। बताया गया कि चुनौती का उद्देश्य पर्चा लिखकर भविष्य बताने संबंधी दावों की वास्तविकता को प्रत्यक्ष रूप से सामने लाना है।सचिन मिश्रा के अनुसार पण्डोखर धाम में 20 से 28 अप्रैल 2027 तक भव्य 5151 कुण्डीय अश्वमेध राजसूय महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है। इसी महाआयोजन के दौरान चुनौती से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता के विस्तृत नियम, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, निर्णायक व्यवस्था और पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया की जानकारी आयोजन से पूर्व सार्वजनिक की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 137 पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की सूची म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह पर विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई