भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल ने रिव्यू विभागीय पदोन्नति समिति (Review DPC) की सिफारिशों के आधार पर कार्यवाहक निरीक्षक/उप निरीक्षक स्तर के 223 अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नतियां वरिष्ठता सूची के अनुसार रिक्त पदों पर स्थानापन्न/अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ दिया गया है। यह प्रक्रिया रिव्यू डीपीसी की सिफारिश एवं प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पूरी की गई है।भोपाल और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी शामिलपदोन्नति सूची में भोपाल एवं पुलिस मुख्यालय से निरूपा पांडे, महेश लिलहारे, सरस्वती तिवारी, पल्लवी पांडे, निरूपम पांडे, कीर्ति भदौरिया, जितेंद्र सिंह जादौन, सरताज खान, माधवी परिहार, भक्ति विश्वकर्मा, नम्रता श्रीवास्तव, स्वाति अहलावत और नीलम श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।इंदौर से इन अधिकारियों को पदोन्नतिइंदौर इकाई से शिवम ठक्कर, वसुंधरा बघेल, किरण सिसौदिया, रूपाली परिहार, संध्या उरमालिया, कमल कुमार महेश्वरी, मुकुंदी लाल अहिरवार, जगदीश मालवीय, राजेश सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है।ग्वालियर और जबलपुर के अधिकारी भी सूची मेंग्वालियर से रविंद्र कुमार जाटव, शैलजा गौर, रश्मि भदौरिया, अंजू दुबे, कीर्ति उपाध्याय, स्वीटी राजावत और कमल किशोर पाराशर समेत अधिकारियों के नाम हैं। वहीं जबलपुर से पूर्वा चौरसिया, दिनेश गौतम, हेमा माल, सोनल पांडे, आभा दुबे, जागृति साहू, स्वाति शर्मा, शैलेंद्र सिंह गोंड और दीप्ति मरावी समेत अधिकारियों को पदोन्नति मिली है।इसके अलावा भिंड, सिवनी, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, मुरैना, दतिया, मैहर, अशोकनगर और शिवपुरी समेत प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से भी अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें बृजेंद्र सिंह सेंगर, ओमेश्वर ठाकरे, सर्विंद धुर्वे, धर्मेंद्र सिंह धुर्वे, अनिता कुड़ापे, बलवंत सिंह टेकाम, जितेंद्र शर्मा, दिलीप समाधिया, विजय कुमार त्रिपाठी, रेनू त्रिपाठी, पूनम सेलार, मीना रघुवंशी, भावना भदौरिया और पूजा घुरैया के नाम शामिल हैं।लेवल-10 वेतनमान का मिलेगा लाभपदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-10 में पदस्थ किया गया है। आदेश में वेतनमान 9300-34800 रुपये तथा 4200 रुपये ग्रेड पे का उल्लेख है। अधिकारियों को वेतन निर्धारण के लिए आदेश जारी होने की तारीख से एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।दागी अधिकारियों को कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देशपुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाई प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी पदोन्नत अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच, न्यायालय में आपराधिक प्रकरण, अभियोजन स्वीकृति लंबित है अथवा अधिकारी निलंबित है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाए।इसी तरह जिन अधिकारियों ने मूलभूत प्रशिक्षण (Basic Training) उत्तीर्ण नहीं किया है या मध्यप्रदेश पुलिस पदोन्नति नियम-2025 के तहत पदोन्नति के लिए अयोग्य पाए जाते हैं, उन्हें भी पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित इकाई प्रमुख को तत्काल पुलिस मुख्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP के अंतिम निर्णय के अधीन पदोन्नतिपुलिस मुख्यालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नतियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका (SLP) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। यानी न्यायालय के अंतिम निर्णय का इन पदोन्नतियों पर प्रभाव पड़ सकता है।कुल मिलाकर रिव्यू डीपीसी के बाद जारी इस आदेश से प्रदेश के विभिन्न पुलिस जिलों और इकाइयों में कार्यरत 223 अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4.5 लाख के जेवर बरामद पति से विवाद के बाद 26 वर्षीय विवाहिता लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश