बड़वानी। निवाली। प्रदीप चौधरी। बच्चों और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस ने बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, निवाली में ‘बाल संवाद–उम्मीद का उजाला’ पहल का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे सहज माहौल में संवाद किया और उनके सवालों, जिज्ञासाओं व सपनों को जाना। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर बेझिझक सवाल पूछे, जिनका एसपी ने सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से जवाब दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी संगति, अनुशासन, सकारात्मक सोच और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। एसपी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।एसपी शुक्ल ने कहा कि बड़वानी पुलिस समाज के हर वर्ग से संवाद बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आने वाली पीढ़ी को सही दिशा और मार्गदर्शन देना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी राजपुर बीएल आटोदे, रक्षित निरीक्षक गजेंद्र निगवाल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, महिला थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दा, थाना प्रभारी निवाली वीरबहादुर सिंह चौहान, विद्यालय की प्राचार्य रेनू सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जन विश्वास अभियान पोर्टल लॉन्च, अब हर सोमवार कलेक्टर देंगे जिले के कामकाज की रिपोर्ट मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा पदोन्नति फेरबदल: सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति आदेश जारी