नई दिल्ली। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक सरकारी आवास आवंटित नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ फिलहाल इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता अभय चौटाला के दिल्ली के छतरपुर स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं।हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में उच्च अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि धनखड़ को अब तक कोई सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है। धनखड़ के कार्यालय से भी इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला।21 जुलाई 2025 को दिया था इस्तीफाजगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा था। इस्तीफे में धनखड़ ने कहा था कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं।धनखड़ का इस्तीफा ऐसे समय आया था, जब राज्यसभा में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच पैनल गठित करने से संबंधित विपक्ष के नोटिस को मंजूरी दी गई थी। लोकसभा में भी विपक्ष समेत विभिन्न दलों के समर्थन वाला इसी तरह का नोटिस स्वीकार किया गया था।इस्तीफे को लेकर उठे थे सवालधनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। हालांकि, धनखड़ ने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य को प्रमुख कारण बताया था। इस तरह उनके इस्तीफे के बाद से ही इसके कारणों को लेकर राजनीतिक चर्चा बनी रही है।अब एक साल से अधिक समय गुजरने के बावजूद सरकारी आवास आवंटित नहीं होने का मामला सामने आने से यह विषय एक बार फिर चर्चा में है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पदोन्नति के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला: 78 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 17.40 लाख की ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार