कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों की तलाश की गई।हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और संचालन से जुड़े नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। हादसे की वजह का स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।घटना ने पटाखा निर्माण इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुभाष चंद्र के ₹6.5 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर बैंकों की आपत्ति, NCLAT पहुंचे कैनरा और यूनियन बैंक मर्डर: ‘उसे पैसा और जिस्म चाहिए थे, मैंने दोनों दिए’, 7 माह की गर्भवती थी चर्चित इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर