नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा से मुंबई ले जाई जा रही कथित ड्रग्स की खेप को सूरत क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने एक कार से करीब 977 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद करने के साथ 41 वर्षीय पूर्व एयर होस्टेस मानसी सैयद और उसके कथित साथी सोहेल सुलेमान शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स कार के जरिए वडोदरा से मुंबई ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक टोल पोस्ट के पास संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 977 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई। इसके अलावा कई मोबाइल फोन, प्लास्टिक की थैलियां और छोटे डिब्बे भी मिले हैं।छोटी-छोटी मात्रा में सप्लाई की आशंकापुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों की कथित योजना ड्रग्स को मुंबई पहुंचाने के बाद छोटी-छोटी मात्रा में पैक कर अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाने की थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक करीब 5 से 10 ग्राम के पैकेट तैयार किए जाने की आशंका है। हालांकि, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और कथित खरीदारों की भूमिका की जांच कर रही है।पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों ने मुंबई से कार किराये पर ली और ड्रग्स लेने के लिए वडोदरा पहुंचे थे। पुलिस का दावा है कि वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला ने उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स की खेप सौंपी थी। पुलिस अब उस महिला की तलाश कर रही है और खेप के वास्तविक स्रोत का पता लगाने में जुटी है।पूर्व एयर होस्टेस के पुराने रिकॉर्ड की भी जांचपुलिस के अनुसार, मानसी सैयद पहले मलेशियन एयरलाइंस में एयर होस्टेस के रूप में काम कर चुकी है और नौकरी के दौरान कई देशों की यात्रा कर चुकी है। जांच एजेंसियां उसके पुराने संपर्कों और कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक मानसी पहले भी मध्यप्रदेश के इंदौर में ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। वर्ष 2021 में उसके पास से करीब 100 ग्राम ड्रग्स बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, उस मामले में वह करीब चार साल जेल में रही थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पुराने मामले से जुड़े कथित नेटवर्क और मौजूदा ड्रग तस्करी मामले के बीच कोई संबंध है या नहीं।मोबाइल फोन से खुलेगा नेटवर्क का राजक्राइम ब्रांच आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान की जांच कर रही है। पुलिस का फोकस इस बात पर है कि ड्रग्स की खेप का स्रोत कौन था, मुंबई में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।फिलहाल पुलिस ने 977 ग्राम एमडी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस संभावित सप्लायर, खरीदार तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जेन अल्फा के ‘नन्हे रिपोर्टर’ ने खोली गांव की व्यवस्था की पोल, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे 28 अगस्त को साल का अंतिम चंद्रग्रहण, भारत में नहीं देगा दिखाई