इंदौर। प्रदीप चौधरी।राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.72 करोड़ रुपये मूल्य का 3 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सोने की तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपये का विदेशी सोना अकोला से कार के जरिए इंदौर लाया जा रहा था। जांच के दौरान अधिकारियों ने सोना बरामद कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।बताया जा रहा है कि तस्करों ने विदेशी सोने की पहचान छिपाने के लिए उस पर भारतीय ब्रांड की फर्जी मार्किंग कर रखी थी। DRI की टीम अब सोने की तस्करी से जुड़े नेटवर्क, आरोपियों के संपर्क और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों द्वारा जब्त सोने के स्रोत और उसकी आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नरेंद्र सिंह तोमर ने अर्पित की श्रद्धांजलि बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस को घर से मिला करीब 3 करोड़ रुपये कैश, जांच एजेंसियां सक्रिय