मनगवां, रीवा। जिले में रीवा एसपी द्वारा चलाये जा रहे नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मनगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है। रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरन सिंह के निर्देशन और एसडीओपी मनगवां प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व एवं थाना पुलिस टीम के मदद से08/08/26 की तड़के करीबन 3 बजकर 40 मिनट पर मनगवां थाना पुलिस की टीम इटार गुढ़ रोड पर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस को तेज रफ्तार में घूमकर सीतापुर रोड की तरफ जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार का पीछा किया और मनिकवार निवासी सत्येंद्र सिंह के घर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया, पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम रावेन्द्र सिंह पटेल उर्फ पप्पू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बाणसागर कॉलोनी रीवा बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो सीट के नीचे, सीट और डिग्गी में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक कार से 1410 शीशी अवैध आनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 83 हजार 410 रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 11 लाख रुपये कीमत की कार और 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल जब्ती की कीमत करीब 13 लाख 93 हजार 410 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी रावेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8, 21, 22 और ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप कहां से लाई गई थी और इसे रीवा में कहां सप्लाई किया जाना था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी उज्जैन की सतर्कता से महाराष्ट्र का गुमशुदा इकलौता बेटा सकुशल मिला चोरी की गाड़ियां खरीदकर पार्ट्स बेचने वाला कबाड़ कारोबार उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.