पिता के वादे को पुलिस अधीक्षक ने किया पूरा, संवेदनशील पुलिसिंग की मिसालउज्जैन। उज्जैन पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का एक भावुक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। रोज़ स्कूल जाते समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से गुजरने वाले नन्हे सहस्रजीत की एक ही इच्छा थी कि वह एक दिन एसपी से मिले। बच्चे के पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह मन लगाकर एक अच्छा वीडियो बनाएगा और वह वीडियो पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा को पसंद आएगा, तो वह उसे एसपी से जरूर मिलवाएंगे।जब यह वीडियो पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा तक पहुंचा, तो उन्होंने बच्चे को कार्यालय बुलाने के बजाय खुद उसके घर पहुंचकर उसे सरप्राइज दिया। एसपी को अपने घर पर देखकर मासूम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।इस भावुक पल ने सभी का दिल जीत लिया। एक पिता द्वारा बेटे से किया गया वादा, दूसरे पिता समान पुलिस अधीक्षक ने पूरा कर संवेदनशील पुलिसिंग की अनूठी मिसाल पेश की। इस पहल की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डबल मनी मामला: बालाघाट पुलिस ने जारी की निवेशकों की चौथी सूची, 3 और 4 अगस्त को दस्तावेज जमा करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 80 परियोजना अधिकारी बने सहायक संचालक