सोमेंद्र कंकराने व एजेंटों के माध्यम से निवेश करने वाले 150 लोगों के नाम शामिल, एसपी कार्यालय में उपस्थित होने की अपील बालाघाट (विशेष प्रतिनिधि)।मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ‘डबल मनी’ मामले में बालाघाट पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए निवेशकों की चौथी सूची जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, यह सूची मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकराने (Somender Kankarane) और उनके एजेंटों के माध्यम से राशि निवेश करने वाले व्यक्तियों के दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई है। 3 और 4 अगस्त को जमा होंगे आवेदन व दस्तावेज पुलिस प्रशासन ने सूची में शामिल सभी निवेशकों को 3 अगस्त और 4 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालाघाट में उपस्थित होकर अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है। अनिवार्य दस्तावेजों की सूची: आवेदन पत्र: बालाघाट पुलिस द्वारा जारी प्रारूप में टाइप करवाया गया पूर्णतः भरा हुआ आवेदन। पैन कार्ड: मूल पैन कार्ड एवं उसकी स्व-सत्यापित (Self-attested) छायाप्रति। आधार कार्ड: मूल आधार कार्ड एवं इसकी स्व-सत्यापित छायाप्रति। मूल बैंक चेक: अभियुक्त द्वारा गारंटी के तौर पर दिया गया मूल बैंक चेक। बैंक पासबुक: निवेशक के बैंक खाते की मूल पासबुक एवं छायाप्रति। थाना लांजी के अपराध क्र. 177/2022 से जुड़ा मामला यह चतुर्थ सूची थाना लांजी में दर्ज अपराध क्रमांक 177/2022 के तहत अभियुक्तों से जप्त किए गए दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स के आधार पर बनाई गई है। इस सूची में कुल 150 निवेशकों/हितग्राहियों के नाम, पता, चेक नंबर, खाता नंबर एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं। बालाघाट पुलिस की आम जनता से अपील पुलिस प्रशासन ने निवेशकों के हितों और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपील की है कि: केवल वही व्यक्ति निर्धारित तिथियों को उपस्थित हों जिनका नाम चतुर्थ सूची में सम्मिलित है। शेष निवेशक आगामी समय में जारी होने वाली अगली सूचियों का इंतजार करें और नाम आने पर ही निर्धारित दिनांक को पहुँचें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049114989 पर संपर्क किया जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, जूता फेंका; चाकू से हमले की कोशिश का दावा एसपी ने निभाया मासूम का सपना, खुद घर पहुंचकर दिया सरप्राइज