भोपाल। जिला कलेक्टर एवं भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, भोपाल ने प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में 21 जुलाई 2026 को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, संबंधित पटवारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक कुछ पटवारियों को नजूल वृत्त टी.टी. नगर, शहर, बैरागढ़, तहसील बैरसिया और कोलार में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ पटवारियों को अन्य जिलों से भोपाल स्थानांतरित होने के बाद नई पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं, जिनमें पीएम किसान योजना और ई-केवाईसी शाखा का कार्य शामिल है।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित पटवारी अपने-अपने नवीन कार्यस्थल पर उपस्थित होकर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालना सुनिश्चित करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नामांतरण घोटाले ने खोली सिस्टम की परतें, अब जांच और सुधार दोनों की अग्निपरीक्षा क्या अहिंसा और सत्याग्रह वाले आंदोलन मोदी सरकार के सामने टिक सकते हैं?