देहरादून। प्रदीप चौधरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े दान (चंदा) में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बयान देते हुए स्वीकार किया कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू करा दी गई है। समिति ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मंदिर की दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरकारी बंगला-कार ठुकराकर सादगी की मिसाल बने जज अक्षय द्विवेदी लंबे समय तक सहमति से बने संबंध को हर हाल में दुष्कर्म नहीं माना जा सकता: सुप्रीम कोर्ट