भोपाल। प्रदीप चौधरी। अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मामले में अनुसूचित जाति विकास आयुक्त द्वारा राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उन्हें आगामी 6 जुलाई को छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को समिति के सामने पेश होकर अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित अपने दावों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। यह कार्रवाई जाति प्रमाण-पत्र से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, छानबीन समिति मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राम मंदिर दान विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान युवा उद्यमी दमन ठाकुर ने लॉन्च किया ‘साथीराइड’, सुरक्षित और किफायती यात्रा को मिलेगा बढ़ावा