देवरिया/लखनऊ। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को देवरिया में कहा कि एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है और “दूध का दूध और पानी का पानी” करके रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनआस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में अब तक आठ आरोपियों – रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्रा – को गिरफ्तार किया गया है।वहीं, मामले से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मामले की जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार वेनेजुएला भूकंप त्रासदी में भारत बना संकटमोचक, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी मेडिकल टीम और 35 टन से अधिक राहत सामग्री