भोपाल। राजधानी भोपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक टाइगर के दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक दंपती के बेहद करीब तक टाइगर पहुंच गया, हालांकि महिला के शोर मचाने पर वह झाड़ियों की ओर चला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि सामने कोई कुत्ता है, लेकिन जब वह करीब पहुंची तो पता चला कि वह टाइगर था। टाइगर को देखकर महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद वह वहां से हटकर झाड़ियों की ओर चला गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, टाइगर बाद में एक निजी फार्महाउस की बाउंड्री के भीतर चला गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। टीम लगातार टाइगर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में लगी सुरक्षा जाली का एक हिस्सा खुला होने के कारण टाइगर की आवाजाही संभव हुई है। चंदनपुरा क्षेत्र बाघों के प्राकृतिक कॉरिडोर के नजदीक स्थित है, जिसके चलते यहां पहले भी बाघों की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है।वन विभाग ने एहतियात के तौर पर लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल मॉर्निंग वॉक के लिए जंगल से लगे क्षेत्रों में न जाएं और सतर्कता बरतें। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष, प्रदेश का बढ़ाया गौरव हाईकोर्ट से मेला आयोजन को हरी झंडी, कर्बला मैदान पर ही लगेगा तीन दिवसीय मेला