कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भूमि स्वामित्व रिपोर्ट का हवाला देते हुए उठाए सवाल, सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजारभोपाल। प्रदीप चौधरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार की जमीनों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने एक कथित भूमि स्वामित्व रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री के परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर 245 प्लॉट में करीब 335 एकड़ जमीन दर्ज है। पीपीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी पटवारी के अनुसार, रिपोर्ट में परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर अलग-अलग भूमि का उल्लेख किया गया है। उन्होंने दावा किया कि नीलेश यादव के नाम 108 एकड़, गोविंद यादव के नाम 47 एकड़, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम 17 एकड़, सीमा यादव के नाम 11 एकड़ तथा वैभव यादव के नाम 17 एकड़ भूमि दर्ज है। इसके अलावा अन्य परिजनों के नाम पर भी जमीन होने का दावा किया गया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस मामले में चार रियल एस्टेट कंपनियों का भी जिक्र है, जिनमें सीमा यादव और मोहन यादव की बहुमत हिस्सेदारी बताई गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री के मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री बनने के दौरान कई सड़क परियोजनाएं इन जमीनों के आसपास से निकाली गईं।पटवारी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इन आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।हालांकि, इन आरोपों पर सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश में 529 नए हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल होंगे शुरू पॉलिटेक्निक चौराहे की शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन