NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारीभोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, युवा कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) से अटल भवन की ओर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए थे। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के सामने ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।NSUI नेताओं का आरोप है कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और इसके लिए केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को भोपाल प्रवास पर थे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस और उससे जुड़े छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को पहले ही हिरासत में ले लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘बिल में छुपे सपोलों को पकड़ने में समर्थ है हमारी पुलिस’: सीएम मोहन यादव जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान लगी आग