37वीं किश्त के रूप में 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में जाएंगे 1835 करोड़ रुपये190.85 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमि-पूजनभोपाल। प्रदीप चौधरी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के खातों में अंतरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।मुख्यमंत्री इस दौरान देवरी विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी देंगे। कार्यक्रम में लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया जाएगा। इनमें 122.02 करोड़ रुपये की लागत वाले 28 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 68.83 करोड़ रुपये की लागत वाले 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।सरकारी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से देवरी और केसली क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।राज्य सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। वहीं विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कठिनाईयों पर चलकर कल्पना प्रजापति ने लिखा सफलता का इतिहास,बनीं असिस्टेंट लोको पायलट 800 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल के कारोबारी महेंद्र माखीजानी गिरफ्तार