फाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारत बना चैंपियन, प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा प्रदर्शनभोपाल। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए SAFF वुमेन चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। गोवा के मडगांव में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि पर देशभर में खुशी की लहर है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और मजबूत टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का उत्साह देगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि गोवा में 25 मई से 6 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कुल 18 गोल दागकर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। टीम के शानदार प्रदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय महिला फुटबॉल टीम को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकतंत्र की जीवनरेखा है पत्रकारिता : केशव प्रसाद मौर्य मेरे खिलाफ साजिश हुई, कांग्रेस अध्यक्ष बनने से रोका गया: अशोक गहलोत