भोपाल। प्रदीप चौधरी। People’s Hospital के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना थाना निशातपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां आग की ऊंची लपटें और आसमान में फैलता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। हादसे के बाद आसपास के रहवासी और दुकानदार दहशत में बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कराया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। घटना के बाद पूरे निशातपुरा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरकार ने रातोंरात बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, सुबह होते ही सोना ₹9200 और चांदी ₹17000 महंगी विदेश यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, एयर इंडिया ने कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स की रद्द