जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद (स्टेट बार काउंसिल) चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन अब समाप्त हो गई है। निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस.के. पालो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित लंबित सभी अपीलों को निरस्त कर दिया है, जिसके बाद चुनाव का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशभर में 12 मई 2026, मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होगा।इस चुनाव में कुल 23 सदस्य चुने जाएंगे, जिनमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं। चुनावी मैदान में कुल 122 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 98 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रत्याशियों को आवंटित अनुक्रमांक में अब किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। मतदान के दौरान सभी अधिवक्ताओं के लिए अपना अधिवक्ता परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।प्रशासन ने सभी अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की है।राज्य के विधि जगत में इस चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रदेश के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व और बार काउंसिल की आगामी नीतियों की दिशा तय होगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति सेहत विशेष: गर्मी में तरबूज का सेवन शरीर को रखे ठंडा, कई बीमारियों से बचाव