भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 10 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की।जारी सूची के अनुसार सिंगरौली में त्रिवेन्द्र धर द्विवेदी, सागर में रामकुमार यादव, हरदा में दिलीप बड़्या (गौर), सिवनी में प्रदीप राय, शहडोल में सुरेश चतुर्वेदी, मैहर में विक्रमादित्य सिंह, नरसिंहपुर में राजकुमार गुमास्ता, भिण्ड में सज्जन सिंह यादव, श्योपुर में गौरीशंकर मीणा तथा जबलपुर ग्रामीण में विश्वजीत सिंह तोमर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से किसान मोर्चा की जिला स्तर पर गतिविधियों को नई गति मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। भाजपा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।इन नियुक्तियों के बाद प्रदेशभर में भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कान्हा टाइगर रिजर्व में 100 साल बाद लौटेंगी जंगली भैंसें, असम से होगा पुनर्वास मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति