शादी की विदाई शूट कर रहा था फोटोग्राफर, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर—मौत कैमरे में कैदसिरसा। प्रदीप चौधरी। हरियाणा के सिरसा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां शादी समारोह के दौरान फोटोशूट कर रहे एक युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। View this post on Instagram जानकारी के अनुसार, हादसा सिरसा-हिसार रोड स्थित एक बैंक्वेट रिजॉर्ट के बाहर बुधवार सुबह करीब 6:22 से 6:28 बजे के बीच हुआ। शादी के बाद दुल्हन की विदाई का समय था और 22 वर्षीय फोटोग्राफर मलकीत उर्फ अजय कुमार सड़क पर खड़े होकर वीडियो और फोटो शूट कर रहा था।इसी दौरान एक तेज रफ्तार हचबैक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 10 फीट तक हवा में उछल गया और 25-30 मीटर दूर जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक रानियां के गांव अभोली का रहने वाला था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर सड़क पर काम करते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करता है। एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन दुकानदार या NSG कमांडो? मोदी की वायरल तस्वीर का वह सच जो आपको चौंका देगा “जय बद्री विशाल… हर-हर महादेव! 6 महीने बाद खुले बद्रीनाथ-केदारनाथ के कपाट, भक्ति में डूबा देवभूमि”