एसीपी मल्हारगंज और थाना चंदन नगर रहे अव्वल, प्रशस्ति पत्र व शील्ड से नवाजे गएइंदौर, 21 अप्रैल 2026। शहर में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लागू की गई मूल्यांकन प्रणाली के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कमिश्नरेट द्वारा जनवरी 2026 से शुरू की गई इस मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली के तहत शहर के सभी एसीपी कार्यालयों और थानों के कार्यों की समीक्षा विभिन्न पैरामीटर्स पर की जा रही है। इसमें कार्य निष्पादन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता दी जा रही है।माह मार्च के मूल्यांकन में सभी 12 एसीपी कार्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसीपी मल्हारगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शहर के सभी थानों में से थाना चंदन नगर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर रहा।सम्मान समारोह में एसीपी मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक करोले सहित उनके स्टाफ को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को प्रशिक्षण व आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे अपने कार्य में सुधार कर सकें।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे इसी तरह समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाएं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मिट्टी के बर्तनों में खाना: परंपरा के साथ सेहत का संतुलन बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू