इंदौर। आमिर खान।। शहर कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने अनवर शेख रहमत शेख को वार्ड क्रमांक 1 का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के निर्देशानुसार की गई है। संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल द्वारा 3 अप्रैल 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में अनवर शेख की पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण की सराहना की गई है। पत्र में विश्वास जताया गया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे।पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अनवर शेख, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और वार्ड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन व्यापमं कांड फिर सुर्खियों में: GRMC प्रभारी हटाए गए, फर्जी डिग्री रैकेट के आरोपों से मचा हड़कंप “दिन में सौदा, रात में साजिश — लाखों लेकर फिल्मी अंदाज में गाड़ी गायब”