इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इनके कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना खजराना एवं थाना संयोगितागंज-क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग मामलों में एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहले मामले में थाना खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लगभग 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को खजराना क्षेत्र में बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब एक लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर उर्फ तगड़ा (23) निवासी ममता कॉलोनी खजराना बताया। उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने व जल्दी पैसा कमाने के लिए सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।वहीं दूसरे मामले में थाना संयोगितागंज एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक शातिर तस्कर को 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। टीम कृषि कॉलेज चौराहा स्थित डेली कॉलेज रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिमन्यु उर्फ मन्ना खरे (33) निवासी बड़ी ग्वालटोली बताया। तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।दोनों ही मामलों में पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीमों की सक्रियता से यह सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंजलि धाम में दिखा हनुमान जन्मोत्सव का अनोखा स्वरूप पश्चिम एशिया तनाव: खुफिया रिपोर्ट ने खोली पोल, ईरान की आधी मिसाइल ताकत अब भी बरकरार