इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 28 मार्च 2026 को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गोपाल मंदिर स्थित गीता भवन में पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ।कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी, प्रकाशचंद परिहार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) संध्या राय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यशाला में महिला अपराधों, उनकी रोकथाम, बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि इंदौर पुलिस महिला सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय है और “सृजन”, “अभिमन्यु” व “सम्मान” जैसे अभियानों के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सृजन अभियान के तहत अब तक 12 हजार से अधिक किशोरियों को जोड़ा गया है, जबकि “मुस्कान अभियान” के जरिए 1.54 लाख से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया है।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। आईआईएम इंदौर की सानू मेहता ने वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डाला, वहीं लॉ कॉलेज के प्रोफेसर निर्मल पगारिया ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।कार्यशाला के दौरान बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। साथ ही महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महेंद्र पाठक, अपराजिता एनजीओ की रेखा जी और थाना छत्रीपुरा की उप निरीक्षक शीतू जरिया को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस हेल्पलाइन व उपलब्ध सेवाओं का उपयोग करें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैप्टन शुभम गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: विक्की बाबा की शानदार पारी के बावजूद मार्कोस कमांडो की दमदार जीत बेहतर पुलिसिंग के लिए इंदौर पुलिस की बड़ी बैठक, डायल-112 और मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश