इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा को उनके पद से हटाकर वापस कांस्टेबल बना दिया गया है। साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।दरअसल, इंदौर पुलिस लाइन (सदर बाजार क्षेत्र) में तैनात क्राइम ब्रांच के प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा का अश्लील वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपने सरकारी क्वार्टर के बरामदे में खड़े होकर आसपास की महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करते दिख रहे थे। स्थानीय महिलाओं और कॉलोनी निवासियों ने लंबे समय से इन हरकतों की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को भी लिखित शिकायत दी थी।वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने सख्त कदम उठाए। दीपक थापा को हेड कांस्टेबल का प्रभार वापस ले लिया गया और उन्हें साधारण कांस्टेबल पद पर डिमोट कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन के तहत खाकी की गरिमा बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच चल रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया– ने कहा कि विभाग ऐसे किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा जो पुलिस की छवि को धूमिल करे।यह कार्रवाई इंदौर पुलिस के सख्त रवैये को दर्शाती है, जिसमें महिला सुरक्षा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “आग लगाने वालों को क्या ख़बर अगर रुख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होंगे” मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी की मीटिंग आज– धड़कनें हो गईं तेज / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंचे?