इंदौर:आमिर खान। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और पूरे ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न तथा घर से निकाल देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इंदिरा ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इंदिरा भट्ट के अनुसार, उनकी शादी पुनीत भट्ट से 17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शुरुआती कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन जुलाई 2025 के बाद ससुराल वालों का व्यवहार अचानक बदल गया। दोनों की यह दूसरी शादी थी और पति पुनीत भट्ट संतान की इच्छा से विवाह करना चाहते थे।पीड़िता का आरोप है कि पति पुनीत भट्ट, सास, ननद, नंदोई और देवरों ने मिलकर दहेज के लिए लगातार दबाव बनाया। उन्होंने मायके से एक करोड़ रुपये नकद और एक फॉर्च्यूनर कार लाने की मांग की। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा बार-बार अपमानित किया गया। अंततः शादी के महज चार महीने बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।इंदिरा ने यह भी बताया कि पति के दत्तक पुत्र उदित ने अपनी पत्नी कुमकुम के मामले में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया, जिसके चलते पुलिस उन्हें बेवजह परेशान करती रही। उन्होंने कहा कि खजराना पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है, जिसे निरस्त कराने के लिए वह कानूनी रास्ता अपना रही हैं।पुलिस की प्रतिक्रिया:खजराना थाने की पुलिस ने पुष्टि की कि इंदिरा भट्ट का शिकायती आवेदन प्राप्त हो गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।यह मामला इंदौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खजराना गणेश मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। आगे की जांच से अधिक तथ्य सामने आने की संभावना है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डा. हेडगेवार स्मारक समिति स्थापना दिवस … झालावाड़ पुलिस का बड़ा धमाका: रेणु हत्याकांड का पर्दाफाश, कातिल पति गिरफ्तार