इंदौर। प्रदीप चौधरी। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने खंडवा रोड स्थित नेउरा फार्म हाउस में बड़ी कार्रवाई की। 4 मार्च 2026 को यहां आयोजित पार्टी के लिए जारी एक दिवसीय FL-5 (आकस्मिक) लाइसेंस की जांच के दौरान परमिट में अनुमत मदिरा के अलावा अन्य अवैध मदिरा पाई गई। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन एवं स्टाफ ने परिसर की जांच की, जिसमें अतिरिक्त मदिरा मिलने पर उसे विधिवत जप्त कर लिया गया।लाइसेंसधारी के खिलाफ प्रचलित आबकारी नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि ड्राई डे अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्धारित समय के लिए ही लाइसेंस जारी किया गया था, लेकिन नियमों का उल्लंघन पाया गया।यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ सख्ती का संकेत है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतलाम में ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार… दरवाजा तोड़कर निकाली लाश इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार