एनडीपीएस कार्रवाई के नाम पर महिला के जेवर हड़पे; वीडियो वायरल होने पर आईजी का त्वरित एक्शन

रीवा (म.प्र.)। रीवा जिले के मनगवां थाने में एनडीपीएस एक्ट के नाम पर एक महिला के सोने के जेवर हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। वायरल हुए वीडियो के बाद रीवा आईजी गौराव राजपूत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी (कार्यवाहक निरीक्षक) समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बारात से लौट रहे कुछ युवकों को पकड़कर थाने लाया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई बताई। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला की सोने की चेन और अंगूठी पुलिस ने अपने पास रख ली, जबकि इन जेवरों का मामले से कोई संबंध नहीं था। जब्त सामग्री को न तो रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और न ही मालखाने में जमा कराया गया।

पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसने पुलिस द्वारा जेवर वापस न देने की शिकायत की। वीडियो के वायरल होने पर मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर जांच हुई, जिसमें कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र सिंह धाकड़, आरक्षक विजय यादव और आरक्षक बृजकिशोर अहिरवार का आचरण प्रथम दृष्टया भ्रष्ट पाया गया।

कल रात ही आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान, एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान और प्रभारी एसपी संदीप मिश्रा की मॉनिटरिंग में तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच के बाद जेवरात बरामद कर आईजी ने स्वयं सुनिश्चित किया कि वे महिला को विधिवत वापस कर दिए जाएं।

आईजी गौरव राजपूत ने कहा, “पुलिस की हर कार्रवाई पारदर्शी और विधिसम्मत होनी चाहिए। जब्त सामग्री का रिकॉर्ड अनिवार्य है। अमानत में खयानत या किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” विभागीय जांच जारी है और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना पुलिस की जवाबदेही और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading