इंदौर (मध्य प्रदेश): इंदौर में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में बच्चा चोरी के संगठित गिरोह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे भ्रामक संदेश और पुराने वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आंकड़े:– वर्ष 2025 में कुल 1400 गुमशुदा बच्चों के मामले दर्ज– इनमें से 1200 बच्चों को तलाश कर परिजनों से मिलवाया गया– शेष मामलों में तलाश जारीअधिकांश गुमशुदगी के मामले पारिवारिक विवाद, घर से नाराज होकर भागना या अन्य सामाजिक कारणों से जुड़े हैं। साइबर सेल अलर्ट पर है, संदिग्ध पोस्ट की मॉनिटरिंग हो रही है। अफवाह फैलाने वालों पर आईटी एक्ट सहित धाराओं में केस दर्ज हो सकता है।पुलिस ने अपील की:– अपुष्ट सूचना शेयर न करें– संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें– अफवाह या कानून हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई होगीबच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, विशेष टीमें लगातार कार्यरत हैं। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस के एक और भ्रष्ट पुलिसकर्मी का गिरा पर्दाफाश, प्रधान आरक्षक को सेवा से बर्खास्त किया गया इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में ऑपरेशन क्लीन जारी, लापरवाह पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई