बड़नगर (उज्जैन)। जिला उज्जैन पुलिस द्वारा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। बड़नगर थाना पुलिस ने केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और साइबर सेल की तकनीकी मदद से तीन अलग-अलग मामलों में गुम हुए कुल तीन मोबाइल फोन (करीब 50 हजार रुपए कीमत) बरामद कर फरियादियों को सौंप दिए। इससे फरियादियों के चेहरों पर खुशी लौट आई।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की।घटनाओं का विवरण इस प्रकार है:1. 10 वर्षीय बच्ची का गुम मोबाइल: 2 फरवरी को ग्राम उबराडिया निवासी कन्हैयालाल (40) ने थाने पर आवेदन दिया कि उनकी बेटी रितिका घर से विवो कंपनी का मोबाइल लेकर निकली थी, लेकिन वापस लौटने पर फोन गायब था। बच्ची कुछ बता नहीं पा रही थी।2. लरास्ते में गिरा मोबाइल: 3 फरवरी को ग्राम चिरोला निवासी ओमप्रकाश (32) ने बताया कि मकान निर्माण के लिए बैंग्रेड जा रहे थे, रास्ते में विवो V200 मॉडल का मोबाइल (कीमत 22,999 रुपये) गिर गया। खोजबीन के बावजूद नहीं मिला।3. चार्जिंग पर भूलकर छोड़ा फोन: 7 फरवरी को चिचोड़िया निवासी रामूबाई (40) ने बताया कि इलाज के लिए बड़नगर अस्पताल आई थीं। दोपहर में फोन स्विच ऑफ हो गया तो मार्केट में दुकान पर चार्जिंग के लिए रखा, लेकिन इलाज के बाद भूल गईं कि किस दुकान पर रखा। खोजने पर नहीं मिला।थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने इन आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए टीम गठित की। CEIR पोर्टल (जिसके माध्यम से IMEI नंबर ट्रैक कर खोए/चोरी हुए फोन ब्लॉक और ट्रेस किए जाते हैं) तथा साइबर सेल की सहायता से तीनों मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर फरियादियों को वापस सौंपे गए।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के अलावा प्रआर. रामनारायण चौहान, प्रआर. हेमराज खरे, आर.06 सूर्यकुमार सिंह, आर.1410 मनोहर मोहरी और आर.1389 कैलाश गरवाल की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि CEIR पोर्टल जैसे तकनीकी साधनों से अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है और आमजन की संपत्ति सुरक्षित करने में मदद मिल रही है। लोगों से अपील है कि गुम मोबाइल की शिकायत तुरंत थाने में दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करवाएं ताकि दुरुपयोग रोका जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की डबल मार: बीयर बोतल हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 2.30 लाख की ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे कटंगी पुलिस का बड़ा प्रहार, रात 2:30 बजे एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; कार और मोबाइल जब्त, दो साथी फरार