इंदौर: “बच्ची को बच्चे बचाएंगे” अभियान के तहत नन्ही अनिका शर्मा के उपचार के लिए स्कूल परिवार और पालकगणों के सहयोग से एकत्रित राशि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आज ससम्मान प्रदान किया गया।माननीय विधायक रमेश मेंदोला तथा वार्ड के पूर्व पार्षद रूपेश देवलिया की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. जॉली जॉन एवं प्रिंसिपल सिस्टर एमराल्ड ने विधायक के माध्यम से अनिका के अभिभावकों को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की राशि भेंट की।यह राशि विद्यालय के बच्चों, पालकों एवं पूरे स्कूल परिवार के संयुक्त प्रयास से एकत्र की गई थी, जो स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA Type-2) जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही तीन वर्षीय अनिका शर्मा के इलाज में सहायक बनेगी।विद्यालय परिवार ने सभी पालकगणों, विधायक रमेश मेंदोला , पूर्व पार्षद रूपेश देवलिया जी तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।स्कूल प्रबंधन ने कहा, “हम सभी मिलकर बेटी अनिका के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। समाज की ऐसी संवेदनशीलता ही हमारी ताकत है।”यह अभियान इंदौर में बच्चों द्वारा बच्चों की मदद का अनुपम उदाहरण बन चुका है, जहां छोटे-छोटे योगदान से बड़ी उम्मीद जग रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?राज्य उपभोक्ता आयोग ने अजय, शाहरुख, अक्षय और टाइगर को किया तलब इंदौर पुलिस की डबल मार: बीयर बोतल हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 2.30 लाख की ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे