उज्जैन। थाना बड़नगर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 8 फरवरी 2026 को प्रभात गस्त के दौरान मुखबीर सूचना पर पुरानी ईदगाह रोड पर कार्रवाई की गई। वहां फिरोज (पिता रसीद खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी शाहजीलालपुरा, बड़नगर) नामक ऑटो चालक बिना नंबर प्लेट वाले काले रंग के ऑटो से लोगों को लोहे के खटकेदार धारदार चाकू से डरा-धमका रहा था।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू और बिना नंबर का काला ऑटो जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 59/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई है।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान में यह कार्रवाई अतिरिक्त एसपी (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम द्वारा की गई।(टीम में सउनि सुनील देवके, प्रआर 918 हेमराज खरे, आर 226 महेश मोर्या, आर 939 अजय चौहान, आर 254 मनोज दास बैरागी, आर 1389 कैलाश अग्रवाल शामिल।)यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस में ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी: कार्यवाहक प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह रघुवंशी को मूल पद आरक्षक पर डिमोट किया नारकोटिक्स विंग इंदौर में कार्यशाला: एनडीपीएस एक्ट की प्रभावी कार्रवाई के गुर सीखे