भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर ब्लैड से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात छोला क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह सागर जिले का रहने वाला है और अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर गुस्सा निकाल रहा था। ब्लैड से हमले की घटनाओं से भोपाल में युवतियां दहशत में थीं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। इसके साथ ही इसे पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जानकारी जुटा रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने शहर में बदमाशों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वालों का डाटा निकालकर भी मैच करने की कोशिश की थी। कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लैड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी।आरोपी पहचान छुपाने के लिए टोपी पहनकर रखता था और काले रंग की बाइक पर घूमता था। लड़कियों को निशाना बनाने के लिए वो ऐसी जगह देखता था जहां इलाका सुनसान हो और अंधेरा भी हो। एक सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार वो भानपुर ब्रिज की तरफ जाता हुआ दिखा था। आरोपी ने पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्यानगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग युवतियों पर हमला किया था। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल था। इस वारदात के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी थी और काले रंग की बाइक और सिर पर कैप पहने आरोपी के हुलिए के आधार पर तलाश भी कर रही थी। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है, जिसके बाद और भी खुलासे होने के आसार हैं।अब आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन व्यवस्था जातिगत भेदभाव का बचाव कैसे करती है? देश की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित SWAT कमांडो काजल… लेकिन घर में नहीं मिली सुरक्षा