रतनगढ़, 30 जनवरी 2026: रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने आज भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए आदिवासी बहुल क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत देहपुर अंतर्गत गांव रघुनाथपुरा में ‘ग्राम चौपाल चलो पंचायत’ कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच बैठकर महात्मा गांधी को पुष्पमाला अर्पित की, मौन श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामवासियों ने युवा कांग्रेस टीम को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल की समस्या सबसे गंभीर है। पूरे गांव के लिए मात्र एक हैंडपंप उपलब्ध है, जो अक्सर खराब हो जाता है। ऐसे में पीने के पानी की भारी किल्लत होती है। इसके अलावा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी भी घर को स्वीकृति नहीं मिली है। सड़कों की स्थिति भी दयनीय है, जहां कहीं-कहीं भी पक्की सड़क नहीं है, जिससे आने-जाने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग युवा कांग्रेस से की।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘ग्राम चौपाल चलो पंचायत’ अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके मुद्दों को पार्टी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायत के जिला अध्यक्ष विष्णु नगर विशेष रूप से पधारे, जिनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जावद विधानसभा के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, युवा नेता अर्जुन बैरागी, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा नेता आशिक मंसूरी, दीपक शर्मा, पंकज वर्मा, रमेश बैरागी, गोटू लाल, भेरूलाल, मुकेश, नंदलाल, अशोक तथा ग्राम की महिलाएं प्रेम बाई, बाली बाई, कमली बाई, संपत्ति बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपनाते हुए हम ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जन्मदिन पर सलमान अंसारी का संदेश: युवाओं से देशहित, नशा-मुक्त भारत और सड़क सुरक्षा का आह्वान ‘मैं इस गणतंत्र का एक बंदी हूं…’