इंदौर, प्रदीप चौधरी। 24 जनवरी 2026 — स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। आज थाना गांधी नगर में मध्य प्रदेश पुलिस का दूसरा और इंदौर का पहला डिजिटल मालखाना शुरू किया गया। इस नई व्यवस्था से जब्त माल और साक्ष्यों की रियल-टाइम ट्रैकिंग अब QR कोड के जरिए पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित हो सकेगी। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इस डिजिटल सिस्टम में जब्त प्रत्येक वस्तु का फोटो, दस्तावेज और विवरण सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। हर आइटम पर यूनिक बारकोड और स्टोरेज बॉक्स पर QR कोड लगाया जाएगा, जिससे माल की लोकेशन, स्थिति और इतिहास एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। View this post on Instagram मुख्य विशेषताएं:– रियल-टाइम ट्रैकिंग और डिजिटल लॉग– हेरफेर की संभावना समाप्त– त्वरित ऑडिट और स्टॉक रिपोर्ट– वरिष्ठ अधिकारियों के लिए वेब/मोबाइल डैशबोर्ड– भविष्य में बायोमेट्रिक्स और सीसीटीवी से लिंकेजपुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, “यह तकनीकी प्रयोग साक्ष्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और न्यायिक प्रक्रिया को तेज करेगा। इंदौर पुलिस निरंतर आधुनिक तकनीक से पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्तगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।यह पहल न केवल इंदौर, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 143 ग्राम स्मैक जब्त अजमेर दरगाह विवाद: शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने याचिका स्वीकार की