इंदौर: आमिर खान। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कल (17 जनवरी 2026) प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग हाई अलर्ट पर है। दूषित पानी से हुई त्रासदी के बाद शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस ने CRPF की विशेष टीम के साथ मिलकर सभी संभावित रूट्स, अस्पताल और प्रभावित इलाकों का गहन निरीक्षण किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी का दौरा मुख्य रूप से संवेदनशील ‘जन-संवाद’ पर केंद्रित रहेगा। वे बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद भागीरथपुरा पहुंचकर दूषित नर्मदा जल से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, लगभग 15 से 20 चुनिंदा पीड़ित परिवारों से गहन बातचीत की योजना है, जिसमें कुछ परिवारों के घरों में भी जाकर संवेदना व्यक्त करने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर बल तैनात करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा घेरा अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त जवान, स्नाइपर और ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था की गई है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। प्रशासन ने बताया कि दूषित पानी से अब तक आधिकारिक रूप से 6 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह संख्या 23-24 तक पहुंच चुकी है। राहुल गांधी का यह दौरा पीड़ितों को न्याय और संबल देने के साथ-साथ सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाने का माध्यम भी माना जा रहा है। “राहुल गांधी का दौरा पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी उम्मीद की किरण है। हम उनकी सुरक्षा और कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी मुस्तैदी से तैयार हैं।” – वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, इंदौर View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस कांड: राजनीतिक बवाल जारी, कांग्रेस ने महापौर मालती राय पर साधा निशाना इंदौर: एमजी रोड थाना क्षेत्र में युवकों ने ऑटो चालक की की जमकर पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल!