देश के शीर्ष 15 युवा परिवर्तनकर्ताओं में स्थान इंदौर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं उभरते हुए युवा नेतृत्व अभिषेक पँवार को ‘Pride of Young Hindustan National Award 2026’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान यंगिस्तान फाउंडेशन, कल्याण (महाराष्ट्र) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (9 से 11 जनवरी 2026) के अंतर्गत प्रदान किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देशभर से प्राप्त 400 से अधिक आवेदनों में से अभिषेक पँवार का चयन टॉप 15 फाइनलिस्ट के रूप में किया गया। यह चयन उनके सतत सामाजिक प्रयासों, युवाओं के साथ जमीनी स्तर पर किए गए प्रभावी कार्यों और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में उनके निरंतर योगदान को रेखांकित करता है।11 जनवरी 2026 को वेदांता कॉलेज, विठलवाड़ी, उल्हासनगर में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में उन्हें यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। अभिषेक पँवार पिछले कई वर्षों से युवा सशक्तिकरण, सामाजिक परिवर्तन, सामुदायिक विकास, जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे युवाओं को संगठित कर विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मिशनों तथा सामाजिक सरोकारों पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका कार्य सर्वोदय दर्शन, समावेशी विकास एवं सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर आधारित है, जिसके अंतर्गत वे पर्यावरण के हितों को केंद्र में रखते हुए अनेक राष्ट्रीय पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक परिवर्तन पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अभिषेक पँवार भारत का प्रतिनिधित्व COY-18 (दुबई), COY-19 (अज़रबैजान) एवं संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास पर द्वितीय विश्व शिखर सम्मेलन, दोहा (क़तर) जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजनों में कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने युवा भागीदारी, जलवायु कार्रवाई एवं सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर अभिषेक पँवार ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने यंगिस्तान फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को आगे बढ़ने, सीखने और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे आने वाले समय में भी युवा सशक्तिकरण, सामाजिक बदलाव, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए अपने प्रयास पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फासीवाद भैया तेजी से आयी भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस कांड: राजनीतिक बवाल जारी, कांग्रेस ने महापौर मालती राय पर साधा निशाना