टेस्टिंग के लिए आज फिर नर्मदा जलप्रदाय, घर-घर जाकर दी जा रही है समझाइशइंदौर, प्रदीप चौधरी। 07 जनवरी 2026: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। आज सुबह इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने एक बार फिर क्षेत्र का औचक दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों का निरीक्षण कर सीवरेज, नर्मदा लाइन लीकेज सुधार कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेडवाल कॉलोनी, इट का भट्टा, बगिया रोड सहित अन्य प्रभावित इलाकों में निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की गई। नागरिकों ने टैंकरों के माध्यम से हो रही जल आपूर्ति और पानी की उपलब्धता को लेकर संतोष जताया। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि झोन-04, वार्ड-11 के अंतर्गत आने वाले भागीरथपुरा के समस्त क्षेत्र में आज दोबारा नर्मदा जलप्रदाय की टेस्टिंग की जाएगी। इस संबंध में निगम की टीमें सुबह से ही घर-घर जाकर और गली-गली में अनाउंसमेंट कर रही हैं। निवासियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि:– दोपहर 12:30 बजे होने वाले नर्मदा पानी के सप्लाई के दौरान घर की नर्मदा लाइन की टोटी पूरी तरह बंद रखें।– इस दौरान पानी का कोई उपयोग न करें।– टेस्टिंग सफल होने के बाद ही सामान्य आपूर्ति बहाल की जाएगी।आयुक्त ने आगे कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में जल टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि टैंकर के पानी को उबालकर और छानकर ही पीने के लिए उपयोग करें। साथ ही भागीरथपुरा की पानी की टंकी से क्लोरीनेशन और अन्य जलप्रदाय टेस्टिंग भी आज दोबारा की जाएगी।प्रशासन का दावा:कलेक्टर और आयुक्त दोनों ने स्पष्ट किया कि समस्या की जड़ तक पहुंचने और स्थायी समाधान के लिए रोजाना निरीक्षण और मॉनिटरिंग जारी रहेगी। पिछले कुछ दिनों में सीवर लाइन और नर्मदा पाइपलाइन में लीकेज सुधार के कई कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिससे स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।विपक्ष का हमला जारीइस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रशासन की यह कोशिशें अब तक केवल अस्थायी हैं और लोगों को साफ पानी की गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वर्षों पुरानी चेतावनियों को नजरअंदाज करने का नतीजा आज भुगतना पड़ रहा है।प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में सामान्य और सुरक्षित नर्मदा जल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। फिलहाल लोग टैंकरों पर निर्भर हैं और टेस्टिंग के प्रति सतर्क रहने की अपील की जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दूषित पानी का संकट: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मदीना नगर में किया औचक निरीक्षण, खुद जांच कर पाया कई इलाकों में गंदा पानी राजनैतिक व्यंग्य-समागम