एपीएम गदामार और बरूआर के बीच खेला गया फाइनल मैच, एपीएम गदामार टीम रही विजेता।

जवा । रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत गुंझवा बसरेही के दानव बाबा मैदान में दिनांक 21/12/2024 को भव्य क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया गया, जो निरंतर 04/01/26 तक चलता रहा।

जिसका फाइनल मैच आज दिनांक 04/01/26 को एपीएम गदामार और बरूआर टीम के बीच खेला गया जिसमें एपीएम गदामार टीम विजेता रही।


जहाँ पर सबसे पहले एपीएम गदामार टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 बिकेट पर 124 रन बनाकर बरूआर टीम को लक्ष्य दिया, जिसका बरूआर टीम में लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 9 ओवर 3 बाल में 70 बनांकर सभी आउट हो गए।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नहर अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, समरजीत सिंह, डॉ.समर बहुदार सिंह, कृष्ण बिहारी तिवारी, नरेंद्र सिंह पहाड़ी कला पूर्व प्रधान, अनिल सिंह पूर्व सरपंच कुठिला मौजूद रहे। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी व जवा रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.टीपी सिंह के द्वारा किया गया।

जहा पर सर्वप्रथम दानव बाबा की पूजा अर्चना के बाद स्व.श्री संकठा प्रसाद सिंह एवं स्व.श्री अजय सिंह के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण उपरांत अतिथिगणों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया।
जिसमे दोनो टीमो के शानदार प्रदर्शन किया और एपीएम गदामार टीम विजयी रही।


जिसे मूख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम एपीएम गदामार टीम को 51000 रुपये एवं उपविजेता टीम बरूआर को 25000 रुपये नगद एवं शील्ड के साथ प्रोत्साहित किया गया।

वही रेफरी के रूप में लवकुश सिंह औऱ सुनील सिंह का सराहनीय कार्य था।

डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है, बल्कि खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन का भी प्रतीक है। यह आयोजन दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों के लिए प्रेरणादायक है और हमें सिखाता है कि मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेलों से सामाजिक एकता बनती है । सरकार खेल को बढ़ावा दे, जिससे गांव से प्रतिभा निकल सके।

वहीं अध्यक्षता कर रहे डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि इस तरह के खेल से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और क्रिकेट को खेल की भावना से खेलना चाहिए। यह एक एतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता है ।

जिसमे आयोजक धर्मेंद्र सिंह पंडित, सह आयोजक अंकित सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह,उपाध्यक्ष लवकुश सिंह,निरीक्षक  अनिल सिंह और कोषाध्यक्ष समर बहादुर सिंह,अखिलेश सिंह,  राजेन्द्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, संदीप सिंह,सुरेंद्र सिंह, आशीष सिंह,नीरज सिंह का सराहनीय योगदान था ।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading