भोपाल, प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़कती सर्दी के बीच भोपाल के यादगार-ए-शाहजहानी पार्क के निकट स्थित रैन बसेरा का औचक दौरा किया। मुख्यमंत्री ने यहां ठंड से ठिठुरते नागरिकों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने मौजूद राहगीरों, गरीबों और निराश्रितों को व्यक्तिगत रूप से कंबल वितरित किए, ताकि उन्हें भीषण शीतलहर से राहत मिल सके। इस दौरान डॉ. यादव ने नागरिकों से उनके हालचाल पूछे और आश्वासन दिया कि सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में गर्म कपड़े, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील पहल सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट कोच्चि में भारतीय सांस्कृतिक कांग्रेस के कुछ पहलू