भोपाल/प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त होने के बाद सविता चौहान ने भगवा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने, जिलों तक समन्वय मजबूत करने और नई जिम्मेदारियों के सुचारु निर्वहन पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सविता चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन विस्तार और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।सविता चौहान ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दूषित हुआ कैलाश के व्यवहार का पानी ? माँ नर्मदा की कृपा से प्रदेश लगातार हो रहा है समृद्ध : डॉ. यादव