जबलपुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सेवादल जबलपुर इकाई ने अपने स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन विलपुरा स्थित हाई स्कूल में दौड़ एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह से प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल शहर अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा, “स्कूल का यह समय जीवन का सबसे खूबसूरत दौर होता है। खेल, पढ़ाई, मित्रों के साथ दौड़-भाग और उपद्रव—ये सभी अनुभव भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। बड़े होने पर ये दिन याद करके मुस्कान लाते हैं। इसलिए आज का हर पल पूरे मन से जिएं। आपके माता-पिता, शिक्षक सभी आपके मार्गदर्शक हैं—उनका सम्मान करें और उनसे अधिक से अधिक सीखें।”इस प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत मिश्रा की देखरेख में हुआ। विभिन्न वर्गों में विजेता रहे प्रतिभागियों को निम्नलिखित पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया:– महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी स्वामी द्वारा पुरस्कृत: पायल चक्रवर्ती, राधिका कोल, अमृता राजपूत– सेवादल महासचिव हिमांशु मिश्रा द्वारा सम्मानित: परी चौधरी, शिवांसी चक्रवर्ती, जनंत चौधरी– राकेश चक्रवर्ती द्वारा सम्मानित: उदय केवट, मंजीत कोल, गौरव वंशकार, मंजीत कोलकार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र पिल्लाई, शिवकुमार चौबे, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुनयना गुप्ता, रीना विश्वकर्मा, आर.वी. कोल, राज चौधरी, विजय चौधरी, ऋषभ चौधरी, शिवराज चौधरी, विवेक चौधरी, अंकित वंशकार, राजीव वंशकार, देवेंद्र भूमिया, आदित्य यादव, आकाश प्रजापति, अमन रजक, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संयोजन में एड. प्रशांत मिश्रा, राकेश चक्रवर्ती एवं ब्लॉक अध्यक्ष उमेश पटेल का विशेष सहयोग रहा।सेवादल सप्ताह के तृतीय दिन 27 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे सेठ गोविंद दास अस्पताल (विक्टोरिया) में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।आभार प्रकट करते हुए सुनील सराठे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की केरल में संघी गिरोह द्वारा भीड़-हत्या खरगोन में सांसद खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ियों ने कैश प्राइज न मिलने पर हंगामा किया. प्रमाण-पत्र फाड़े और मेडल फेंके. सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने बताई वजह…