इंदौर, 27 दिसंबर 2025।। प्रदीप चौधरी। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की तादाद दिखाकर पुलिस को ललकारने वाला इन्फ्लुएंसर सोनू उर्फ पंकज वर्मा का रौब आज इंदौर पुलिस ने पूरी तरह तोड़ दिया। कल तक जो वर्दी को थप्पड़ मारने की धमकी दे रहा था, वही आज क्राइम ब्रांच के दफ्तर में सिर झुकाकर माफी मांगता नजर आया।घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी और धमकी देने का मामला सामने आया था। सोनू उर्फ पंकज वर्मा के साथ दो अन्य साथी भी इस मामले में शामिल थे। पुलिस की सख्ती देखते ही तीनों ने अपना रवैया बदल लिया और एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के सामने सामूहिक माफीनामा पढ़ा।हालांकि कानून में इमोशन या माफी के नाम पर कोई छूट नहीं मिली। माफी मांगने के तुरंत बाद तीनों को हीरानगर पुलिस थाने के हवाले कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोकसेवक को कर्तव्य निर्वहन में बाधा), 186 (लोकसेवक को अवरोध), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (धमकी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू उर्फ पंकज सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ उत्तेजक पोस्ट डालता था और अपने फॉलोअर्स की संख्या को हथियार बनाकर रौब दिखाने की कोशिश करता था। इस घटना के बाद अब उसके कई फॉलोअर्स भी हैरान हैं कि जिसका घमंड आसमान छू रहा था, उसकी अकड़ पुलिस के सामने कुछ ही घंटों में टूट गई।इंदौर पुलिस ने इस मामले को लेकर साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों, कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी प्रकार की बदसलूकी या धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाबा बागेश्वर के वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने छुए पैर, छिड़ा विवाद; रायपुर एयरपोर्ट पर माना टीआई ने जूते-कैप उतारकर किया प्रणाम, SSP ने किया लाइन अटैच इंदौर में घरेलू हिंसा: पति ने की पत्नी की हत्या, नवजात बेटी के साथ परिवार सदमे में