शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान सोए एएसआई रामेश्वर परमार को 5 साल के लिए पदावनत कर प्रधान आरक्षक बनाया।इंदौर, 24 दिसंबर 2025। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस कड़ी में थाना तिलक नगर में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) रामेश्वर परमार के खिलाफ गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 5 वर्ष के लिए पदावनत कर दिया गया है। अब वे अपने रिटायरमेंट (2029) तक प्रधान आरक्षक के पद पर ही सेवाएं देंगे।सूत्रों के अनुसार, एएसआई रामेश्वर परमार थाना तिलक नगर की FRV (फील्ड रिस्पॉन्स व्हीकल) में ड्यूटी के दौरान अत्यधिक शराब पीकर सोते हुए पाए गए। इसके अलावा उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। जांच में पता चला कि यह उनका पहला मामला नहीं है। वे अपनी पूरी सेवा अवधि में शराब के नशे के आदी रहे हैं और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण पहले भी कई बार दंडित हो चुके हैं। कार्य में बार-बार लापरवाही और अनुशासनहीनता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने यह सख्त निर्णय लिया है।पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अब सिर्फ बाहरी व्यवस्था ही नहीं, बल्कि विभाग के अंदरूनी अनुशासन की भी पूरी तरह सफाई की जा रही है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, जबकि छवि खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है। इस अभियान के तहत पहले भी कई पुलिसकर्मियों को पदावनत किया जा चुका है और कुछ को विभाग से हटाया भी गया है।पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि आम नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई विभाग में संदेश देने वाली मानी जा रही है कि ड्यूटी के दौरान शराब या अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं! मांडू में बीजेपी नेता बोले-अटलजी ने आधुनिक भारत की नींव रखीः